July 03, 2023


ब्लड शुगर को अंदर से निचोड़ कर फ्लश आउट कर देंगे ये 3 नेचुरल हर्ब्स, ये है इस्तेमाल का तरीका

डायबिटीज में पैंक्रियाज से निकलने वाला इंसुलिन हार्मोन प्रभावित होता है. जब इंसुलिन कम बनेगा तो खून में ग्लूकोज का अवशोषण कम होगा. यह ग्लूकोज जब खून में ज्यादा होगा तो खून की नलियों में तैरता रहेगा जो हार्ट, किडनी, लिवर सहित कई अंगों को प्रभावित करेगा. अब तक यह साबित नहीं हुआ कि पैंक्रियाज में इंसुलिन बनना कम क्यों हो जाता है लेकिन मुख्य रूप से इसके लिए गलत लाइफस्टाइल और गलत खान-पान जिम्मेदार होता है. हालांकि हमारे यहां कई ऐसे नेचुरल हर्ब्स हैं जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ा कर खून से ब्लड शुगर को फ्लश शुगर को फ्लश आउट कर देते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.


1. ब्राह्मी- ब्राह्मी में एंटी-डायबेटिक गुण होता है.


2. भृगुराज- भृगुराज का आयुर्वेद में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. सबसे ज्यादा बालों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है. एनसीबीआई के मुताबिक भृगुराज की पत्तियों में एंटी-डायबेटिक गुण होता है. भृगुराज में हाइपोग्लासेमिक गुण है. यानी यह ब्लड शुगर को कम करने की क्षमता रखता है. भृगुराज के पत्तों को सुबह खाली पेट खाने से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ सकता है जिससे ब्लड शुगर अपने आप कंट्रोल हो सकता है.


3. यूकेलिप्टस- यूकेलिप्टस को नीलगिरी कहते हैं. अध्ययन के मुताबिक यूक्लिप्टस के पत्तों में ग्लाइकोसाइड्स, अल्कालॉयड, फ्लेवेनोएड्स, टरपेनोएड्स, केरेटेनोएड्स जैसे कंपाउड पाए जाते हैं जो पैंक्रियाज के बीटा सेल्स को सक्रिय करने में अपनी भूमिका निभाते हैं. ये सारे कंपाउंड एंटी-डायबेटिक गुणों से भरपूर है. यानी यूक्लिप्टस में एंटी-डायबेटिक गुण होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में रामवाण साबित हो सकता है.


 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch