October 19, 2026


मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में हॉर्न बजाकर मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को कर रहे थे परेशान

डोंगरगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई।** क्वांर नवरात्रि के मद्देनजर 03 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।** समझाइश देने पर विवाद करने एवं मारपीट पर उतारू होने पर पुलिस ने की कार्रवाई।** अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनावेदकों को माननीय एसडीएम न्यायालय में किया गया पेश।** गिरफ्तार/अनावेदकों के नाम एवं पता* 01. नुकेश यादव**, पिता दशरथ यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी आरी, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)। 02. आकाश ठाकुर**, पिता फागूराम ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी आरी, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)। 03. हरपीत पटेल**, पिता चुरावन पटेल, निवासी झिटिया, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

डोंगरगढ़ :-  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक **10-10-2026** को क्वांर नवरात्रि के दौरान मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान अनावेदक **नुकेश यादव, आकाश ठाकुर एवं हरपीत पटेल** एक साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए तथा तेज हॉर्न बजाकर मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे थे। श्रद्धालुओं द्वारा मना करने पर तीनों अनावेदक वाद-विवाद करने लगे। मंदिर परिसर में मौजूद पुलिस स्टाफ एवं अन्य लोगों द्वारा उन्हें समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन वे आक्रोशित होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। इससे मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई। उक्त कृत्य को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तीनों अनावेदकों के विरुद्ध **धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस** के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

डोंगरगढ़ पुलिस आम नागरिकों एवं दर्शनार्थियों से अपील करती है कि धार्मिक स्थलों पर शांति एवं अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न करें।**



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch