आरंग : श्री राम कथा अखण्ड रामायण समिति आदर्श मानस मंडली प्रेरणा स्त्रोत एवं समस्त ग्रामवासी बैहार के सहयोग से भव्य राज्य स्तरीय तीन दिवसीय संगीतमय मानसगान व्याख्यान का आयोजन तारीख 26 से 28 फरवरी तक रखा गया है जिसमें बस्तर, कांकेर, बलोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, रायपुर ज़िले के ख्याति प्राप्ति, महिला, बालिका, पुरुष रामायण मंडली को आने का न्योता दिया है। हीरा लाल साहू ने बताया की आयोजन का सुभारंभ 25 फरवरी शाम 6 बजे आरंग निवासी पंडित आचार्य भानु प्रताप शर्मा, प्रबुंद्ध वरिष्ठ गणमान्य नागरिक समिति के पदाधिकारी गण के कर कमलों से भगवान राम एवं हनुमान जी महाराज सभी देवी देवता के पूजा पाठ चन्दन बंदन मंत्त्रोच्चार पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सुंदर काण्ड पाठ रामायण सुमरनी स्थानीय मानस मंडली के द्वारा प्रारंभ होगा।
इस मानस मंच को सफल करने के लिए नारायण साहू, मुन्ना साहू, खम्मन साहू, टेकराम साहू, मनमोहन गुप्ता, डोमन ध्रुव, अजय साहू, नारद साहू,जय सिंग,साहू,चंद्रहास साहू, हेमंत साहू, शिव साहू, राजेन्द्र साहू, बिशेसर साहू, घासीराम साहू इत्यादि पदाधिकारि नियुक्त किये गये है। बैहार से बागेश्वर पारा आरंग, भोथलि, पंधी, बनरसी गांव का भी मानस मंच जुड़ा है जोकि तीन दिनों तक महिला बालिका पुरुष रामायण मंडली की प्रस्तुति, ग्रामिणजनो में राम भजन व्यख्यान की जावेगी।