October 24, 2026


आज प्रातः 9 से 10 बजे तक सत्यनारायण भगवान का दुग्धाभिषेक भक्तों द्वारा : कथा भजन संध्या और मध्यरात्रि में खीर वितरण

 राजनांदगांव :- श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि  अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में शरद पूर्णिमा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है श्री सत्यनारायण मंदिर में शरद पूर्णिमा  पर आज 25 अक्टूबर  रविवार प्रातः 9:00 से 10:00 तक भगवान श्री सत्यनारायण का दुग्धाभिषेक, भक्तों द्वारा सत्यनारायण कथा आरती के साथ रात्रि 8 बजे से स्वरांजलि भजन संध्या ग्रुप की सुमधुर भक्ति संध्या आयोजित  मंदिर समिति द्वारा विगत 105 वर्षों से निरंतर शरद पूर्णिमा पर खीर महाप्रसाद वितरण की परंपरा निरंतर जारी है।मंदिर समिति के निवृत्तमान अध्यक्ष अशोक लोहिया ने समस्त श्रद्धालुओं से  अधिक से अधिक संख्या में धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

उपरोक्त जानकारी मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch