दंतेवाड़ा : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय के निर्देश पर और उप पुलिस अधीक्षक यातायात/पर्यवेक्षण अधिकारी के के चन्द्राकर के नेतृत्व में 15 फरवरी 2024 तक जिले में 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।इस नित्य ही चौक-चौराहों, स्कूल कॉलेज, यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों व स्कूल के छात्र/छात्राओं को जागरूक करने का कार्य जारी है, विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन केा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
गत सड़क सुरक्षा माह में दुर्घटनाओं पर अंकुष लगाने का क्षेत्र में यातायात पुलिस की कोशिश जारी है।इसी तारतम्य में दन्तेवाड़ा के शासकीय दन्तेष्वरी स्नाकोत्तर महाविद्यालय,डाईट परिसर दन्तेवाड़ा और एन.एस.एस. कैम्प बालूद में अध्यनरत छात्र/छात्राओं को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुये यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई इस दौरान कार्यक्रम में 1100 लगभग की संख्या में छा़त्र व कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे। जिन्होंने यातायात संबंधित जानकारी हासिल की।इस दौरान दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट पहनने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने निर्णारित गति सीमा में वाहन चलाने वाहन चलाते समय मोबाईल को प्रयोग ना हरने, शराब पीकर गाडी ना चलाने व ओव्हर स्पीडिग में गाडी न चलाने संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुये। यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।