February 03, 2024


यातायात पुलिस ने सुरक्षित यातायात के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक


 दंतेवाड़ा  : भारत सरकार नई दिल्ली के आदेशानुसार पूरे भारत वर्ष में प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है, जिसके अनुसार इस वर्ष भी 15 फरवरी  तक “34 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” में पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा  गौरव राय के निर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक के के चन्द्राकर के नेतृत्व में यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यातायात माह के 19वें दिन सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल चितालंका और अरूणोदय पब्लिक स्कूल दन्तेवाड़ा में स्कूली बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यतायात पुलिस के द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक किया गया।इस दौरान 500 की संख्या में स्कूली छात्र/छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकायें मौजूद रहे।

मुख्यतौर पर स्कूल आने के लिये दोपहिया वाहनों का ईस्तेमाल करते है, जिस वाहन चलाते समय लगने वाले आवश्यक कागजात, निर्धारित सीमा और सड़क संकेत व यातायात नियमों का पालन करने के बारे में तफसील से जानकारी यातायात पुलिस के द्वारा स्कूल बच्चों को दी गई।इस दौरान स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुये सीट बेल्ट,हेलमेट पहनना,ओवर स्पीडिंग न करना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन, इयर फोन का प्रयोग न करने की अपील की गई।बच्चों को किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने पर एक “अच्छे मददगार” बनने के लिये प्रेरित करते हुये उनके कर्तव्यों का भी बोध कराया गया। ताकि जिले अर्न्तगत हो रही सड़क दुर्घटना के दौरान आमजनता भी जागरूक होकर पीड़ित व्यक्ति की मदद को तैयार हो।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch