January 27, 2024


दो दिवसीय आरंग महोत्सव का आगाज कल से



आरंग : गुरु खुशवंत साहेब , विधायक के संयोजकत्व एवं सर्व समाज आरंग नगर एवं विधानसभा के तत्वाधान में दान, दया, धर्म और आध्यात्म की नगरी आरंग में दो दिवसीय राजा मोरध्वज महोत्सव का भव्य आयोजन 28 और 29 जनवरी को किया जा रहा है।प्रथम दिवस 28 जनवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे से बाबा बागेश्वरनाथ मदिर में पूजा-आरती  के बाद प्रातः 11 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माँ महामाया मंदिर पहुचेगी।वहां पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा बस स्टैंड में मोरध्वज की प्रतिमा का परिक्रमा कर कार्यक्रम स्थल तक पहुचेगा।संध्या 4 बजे से मंचीय कार्यक्रम आरम्भ होगा ।

विशेष शंखनाद से बाबा बागेश्वरनाथ जी की महाआरती से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।संध्या 05 बजे से सांस्कृतिक संध्या की शुरुवात होगी।जिसमे विद्वानों व इतिहासकारों का उद्‌बोधन एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।संध्या 7 बजे से जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों का सम्मान किया जायेगा तथा रात्रि में डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी एवं अन्य सुप्रसिद्ध कवियों द्वारा राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।द्वितीय दिवस 29 जनवरी, सोमवार को प्रातः 9 बजे सेपाँच कुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं हवन-पूजन का कार्यक्रम होगा।दोपहर 1 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है जिसमे नगर के विभिन्न स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।संध्या 4 बजे से विशेष शंखनाद एवं बाबा बागेश्वरनाथ की महाआरती के साथ मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। लोरिक चंदा,लोक नाट्य मंच, देऊरगांव (बेमेतरा)

एवं जय शीतला जस झांकी परिवार ग्राम भोथली द्वारा राजा मोरध्वज की झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।रात्रि में राजा मोरध्वज अलंकरण तथा छालीवुड सुपर स्टार पदमश्री अनुज शर्मा विधायक, विधानसभा धरसीवा का रंगारंग नाईट-शो होगा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch