June 22, 2022


मुश्किल में उद्धव सरकार: गुवाहाटी पहुंचे 40 बागी विधायक

मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है. शिवसेना के दो और विधायक संजय राठौर और योगेश कदम एकनाथ शिंदे के समर्थन में उतरे हैं और मुंबई से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं. इस तरह अब तक 42 विधायक उद्धव सरकार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं. खबर है कि शाम तक यह आंकड़ा 50 तक जा सकता है. विधानसभा में फिलहाल शिवसेना के 56 विधायक हैं.

इससे पहले एकनाथ अपने 40 विधायकों के साथ विशेष विमान से बुधवार सुबह छह बजकर 20 मिनट पर सूरत से गुवाहाटी पहुंचे. भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें तीन बसों में रैडिसन ब्लू होटल ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एकनाथ शिंदे ने फिर दोहराया कि हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे. इससे पहले उन्होंने सूरत एयरपोर्ट पर कहा था कि हमने बालासाहेब ठाकरे का हिंदुत्व नहीं छोड़ा है। मैं चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ सरकार बनाएं। एकनाथ ने कहा कि 40 विधायक अब हमारे साथ गुवाहाटी आ गए हैं। बताया जा रहा है कि 7 विधायक निर्दलीय हैं.


Advertisement

Tranding News

Get In Touch