किरन्दुल : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आते ही जनहित का कार्य ग्राम पंचायत कोड़ेनार में प्रारम्भ होने जा रहा हैं।बता दें जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1 करोड़ 35 लाख की लागत से कोड़ेनार पंचायत के पटेलपारा,भीमापारा,सुकरु कैम्प,तालाबपारा,फॉरेस्ट कॉलोनी,सरपंच पारा व गजानन पारा के निवासियों को घर घर पानी पहुंचाया जाएगा।सरपंच मीना मण्डावी ने बताया कि उक्त कार्य के लिए टेंडर हो चुका हैं व जल्द ही दंतेवाड़ा विधायक द्वारा इस योजना को शीघ्र प्रारम्भ करने के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।