मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी : पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी रत्ना सिंह (भा. पु. से ) के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेन्द्र दर्रो एवं ITBT कम्पनी कमांडर अजीत सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 21/01/2024 को सुग्घर जन सुरक्षित मोहला अभियान सामुदायिक पुलिसिंग जागरूकता अभियान के तहत चलित थाना एवं सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम हालेपायली मे जन चौपाल लगाकर की गई।
बैठक में वर्तमान में हो रहे सड़क दुर्घटना, सायबर क्राईम, एटीएम फ्राड, वाट्सअप, केवाईसी, लाटरी लगने के नाम पर, फेसबुक, इस्टाग्राम मे अंजान लोंगों से साझा न करने तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाने, मो0सा0 में तीन सवारी सफर न करने, यातायात नियमो का पालन करने, फेरी वाले, कंबल व अन्य सामग्री बेचने वाले, सोना चांदी गहनो की सफाई के नाम पर धोखाधडी करने वाले अंजान लोगों के गांव में आने पर पुलिस को तत्काल सूचना देवे, घरेलु हिंसा, महिला संबधी अपराध, टोनही प्रताडना, पोस्को एक्ट, प्रसूती आधार कार्ड लिंक, केवाईसी लिंक, ओएलएक्स, चिटफंड, वाट्सअप, फेसबुक व इस्टाग्राम में अश्लील विडियो व फोटो, जाति धर्म के प्रति लोगो के भावना को ठेस न पहुचे इस प्रकार की मैसेज न भेजे, बच्चो को विद्यालय भेजने और मानव जीवन में शिक्षा के महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। गांव में किसी प्रकार की अपराध घटित होने पर तुरंत थाना या वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने की समझाइश दी गई। ग्रामीणों द्वारा ग्राम हालेपायली के पटेलपारा और नरेटीपारा में सड़क, पुलिया और पानी के सम्बंध में समस्या बताया गया जिसे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराना बताया गया, इस बैठक मे ग्राम पटेल, वार्डपंच, ग्रामीण एवं बच्चे 50-60 की संख्या में उपस्थित थे।