किरंदुल : पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080, दिनांक 22 जनवरी 2024 की पावन तिथि, जिसका प्रत्येक सनातनी बड़ी ही आतुरता से प्रतीक्षा कर रहे थे, उस शुभ घड़ी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के नूतन बाल विग्रह स्वरूप के अयोध्याजी के नवनिर्मित दिव्य मन्दिर में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में बैलाडीला देवस्थान समिति एवं गायत्री परिवार किरंदुल के तत्वाधान में सर्व सनातन समाज एवं नगरपरिवार के सहयोग से दिनांक 19 जनवरी से विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
आज प्रातः 5 बजे श्री राघव दरबार में विराजित समस्त देवी देवताओं की प्रतिमाओं को नवीन वस्त्र पहनाकर पूजा अर्चना की गई। प्रातः 9 बजे से सुंदर कांड का सामूहिक पाठ पश्चात हवन पूजन किया गया। दोपहर 1 बजे से उत्तरप्रदेश बिहार सांस्कृतिक संघ के सहयोग से महाभण्डारा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में नगरपरिवार के श्रद्धालुजनों द्वारा श्री राघव मन्दिर में आयोजित इन समस्त धार्मिक आयोजनों में उपस्थिति प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।