June 08, 2026


वास्तु टिप्स: सुख-समृद्धि चाहते हैं तो तुरंत घर से हटाएं ये वस्तुएं

घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि घर में रखी कुछ चीजें सुख-समृद्धि और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकती हैं। आजकल लोग पुराने और अलग दिखने वाले सजावटी सामान को एस्थेटिक (Aesthetic) का नाम देकर घर में सजा लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ चीजें दुर्भाग्य और तनाव का कारण बन सकती हैं। ऐसे में घर की खुशहाली बनाए रखने के लिए कुछ चीजों को तुरंत हटाना बेहतर माना जाता है।

विनाश से जुड़ी तस्वीरें

कुछ लोगों को घर में युद्ध, बर्बादी या हिंसा से जुड़ी पेंटिंग और मूर्तियां सजाने का शौक होता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार ऐसी तस्वीरें घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। इससे घर में तनाव और बेचैनी का माहौल बन सकता है।

बंद घड़ी और पुराने कैलेंडर

वास्तु और फेंगशुई में बंद घड़ी को रुकी हुई तरक्की का संकेत माना जाता है। वहीं पुराने कैलेंडर को लंबे समय तक दीवार पर टांगकर रखना भी शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इससे जीवन में ठहराव बढ़ सकता है। इसलिए समय-समय पर कैलेंडर बदलना और खराब घड़ी हटाना जरूरी माना गया है।

टूटे हुए शीशे

आजकल कई लोग टूटे या डिजाइनर क्रैक वाले ग्लास को सजावट के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में टूटे हुए शीशे को अशुभता और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों के मानसिक संतुलन और रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है।

कांटेदार पौधों से बढ़ता तनाव

घर में कैक्टस और अन्य कांटेदार पौधे लगाने का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसे पौधे रिश्तों में तनाव और मतभेद बढ़ाने वाले माने जाते हैं। कहा जाता है कि ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकते हैं।

सांप और नटराज की मूर्तियां

वास्तु अनुसार, घर में सांप की मूर्तियां या डर पैदा करने वाली कलाकृतियां रखना शुभ नहीं माना जाता। इसी तरह नटराज की मूर्ति को भी घर में रखने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह तांडव और उग्र ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। इससे घर का ऊर्जा संतुलन प्रभावित हो सकता है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch