October 27, 2026


बी.आई.ओ.एम. किरंदुल कॉम्प्लेक्स में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

किरंदुल :  एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरंदुल कॉम्प्लेक्स द्वारा दिनांक 26/10/2026 से 01/11/2026 तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है।

दिनांक 26/10/2026 को प्रशासनिक भवन के प्रांगण में श्री रवींद्र नारायण, अधिशासी निदेशक द्वारा एवं अन्य कार्यस्थल पर संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान एनएमडीसी/के.औ.सु.बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गृहिणियों तथा स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, निबंध, नारा एवं सवाल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सतर्कता अधिकारी ने सभी से अनुरोध किया कि वे उनके लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch