February 26, 2025


हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग चोटिल

झारखंड : हजारीबाग के इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. इसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं. घटना बुधवार सुबह की है. उपद्रवियों ने आक्रोश में आकर तीन मोटरसाइकिल और एक बलेनो कार को आग के हवाले कर दिया है. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो पर भी तोड़ फोड़ की है. फिलहाल स्थिति तनाव पूर्ण है. पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है.

 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch