October 16, 2026


वन मंत्री एवं जिले प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक किरण सिंह देव का दंतेवाड़ा प्रवास पर आत्मीय स्वागत

दंतेवाड़ा : प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप एवं जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव के एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान न्यू सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक  चैतराम अटामी, कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch