March 02, 2026


कल चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा, सूतक कब से शुरू होगा, कहां-कहां देखा जाएगा...

 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस साल का यही एक मात्र ऐसा ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। बता दें इस दृश्य को ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। ये नजारा तब देखने को मिलता है जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है। इस समय सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती है, जिससे चंद्रमा लाल या तांबे के रंग का नजर आने लगता है। ये ग्रहण नई दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना समेत भारत के कुछ प्रमुख शहरों में नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण का प्रारंभ और समापन समय 2026 

भारत में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगा और समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। स्थानीय ग्रहण की अवधि 20 मिनट्स 28 सेकण्ड्स की होगी।

चंद्र ग्रहण का स्पर्श कब होगा 2026 

चंद्र ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा और अन्तिम स्पर्श शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। खण्डग्रास चंद्र ग्रहण की अवधि 03 घण्टे 25 मिनट्स 17 सेकण्ड्स की होगी।

चंद्र ग्रहण का सूतक कब लगेगा 2026 

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च 2026 की सुबह 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। वहीं बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिए सूतक दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch