सनातन धर्म में पितृ पक्ष में आने वाली एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इस एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पितरों को मोक्ष मिलता है और व्रत रखने वाले की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। पंचांग अनुसार यह एकादशी आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। चलिए जानते हैं इंदिरा एकादशी की डेट और शुभ मुहूर्त।
अक्टूबर इंदिरा एकादशी 2026 तारीख
अक्टूबर में इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी, जो 6 अक्टूबर को पड़ेगी। एकादशी तिथि 5 अक्टूबर की देर रात 2 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 6 अक्टूबर की रात 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगी।
इंदिरा एकादशी शुभ मुहूर्त 2026
इंदिरा एकादशी की पूजा विधि
इंदिरा एकादशी का महत्व
यह एकादशी पितृ पक्ष के दौरान आती है इसलिए यह दिन पितृदोष शांति के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधिपूर्वक व्रत रखने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही व्रत रखने वाले व्यक्ति के भी सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।