May 05, 2024


अमरनाथ की यात्रा कब से शुरू होगी? किसने किए थे बाबा बर्फानी के सबसे पहले दर्शन, जानें

भोलेनाथ के भक्तों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस साल 29 जून 2024 से अमरनाथ की यात्रा शुरू होने वाली है। इस दिन भक्तगण बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा आरंभ करेंगे। अमरनाथ की यात्रा काफी मुश्किलों भरा माना जाता है। इसके बावजूद हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आते हैं।  श्राइन बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त 2024 को खत्म होगी।

अमरनाथ यात्रा 2024 का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक तस्वीर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जरूरी चीजों की जरूरत होगी। वहीं यात्रियों को अपने साथ अपना एक हेल्थ सर्टिफिकेट भी साथ रखना होगा। वहीं ध्यान रखें कि हेल्थ सर्टिफिकेट इसी साल 8 अप्रैल के बाद का बना होना चाहिए। बता दें कि गर्भवती महिलाएं, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 13 साल से कम उम्र के बच्चे अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं-   jksasb.nic.in

अमरनाथ गुफा के दर्शन सबसे पहले किसने किए थे?

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, अमरनाथ गुफा के दर्शन सबसे पहले महर्षि भृगु ने किया था। कहा जाता है कि जब कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला था। उस दौरान ऋषि भृगु हिमालय की यात्रा पर उसी रास्ते से आए थे और तपस्या के लिए एकांत वास की खोज में थे। तभी उन्हें बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए। कहते हैं कि इसके बाद से ही अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी। 


Advertisement

Tranding News

Get In Touch