सफला एकादशी हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व रखती है। यह एकादशी हर साल पौष महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के सभी काम सफल होते हैं और उसे जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल यह व्रत किस दिन पड़ रहा है? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।
-1764331850413.jpg)
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। ऐसे में पंचांग को देखते हुए 15 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत रखा जाएगा।
सफला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है और काम में आ रहीं सभी बाधाएं दूर होती हैं। शास्त्रों के अनुसार, जो साधक सफला एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें हजारों सालों की तपस्या के बराबर फल मिलता है। साथ ही इसका पालन करने से घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है।