January 21, 2024


जहाँ रामकथा होती है, वहाँ सारे तीर्थ होते हैं : देवी ऋचा मिश्रा

किरंदुल :  श्री रामलला जी के स्वागत में श्री राघव मन्दिर में बैलाडीला देवस्थान समिति एवं गायत्री परिवार किरंदुल के तत्वाधान में आयोजित त्रिदिवसीय रामकथा के द्वितीय दिवस का शुभारंभ अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी ऋचा मिश्रा, एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक पदमनाभ नाईक, प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष एम नाईक, बैलाडीला देवस्थान समिति के सचिव ए के सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, माँ गायत्री ग्रामोत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष डी पी डेहरिया के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पूजन एवं आरती के पश्चात देवी ऋचा मिश्रा द्वारा श्री रामकथा का शुभारंभ करते हुए व्याख्यान दिया गया कि -"जहाँ श्री रामकथा होती है, भगवान स्वयं उस जगह विराजित होते हैं तथा वह स्थान तीर्थ स्थान बन जाता है।"  धार्मिक कथाओं की बड़े ही रोचक तरीके से अपनी अमृत वाणी से व्याख्यान करते हुए उन्होंने नैतिक शिक्षा देते हुए विद्यार्थियों को मोबाईल के दुरूपयोग से बचने एवं नैतिक रूप से दृढ़ बनने तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आव्हान किया।  उन्होंने किरंदुल की नैसर्गिक सुंदरता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।  बैलाडीला देवस्थान समिति एवं गायत्री परिवार द्वारा  नगरपरिवार के समस्त सामाजिक संगठनों के समाजसेवियों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में सेवा देने वाले समर्पित युवा साथियों, अयोध्याजी में मन्दिर निर्माण हेतु निधि संकलन के लिए किरंदुल के घर घर जाकर संकलन करने वाले बच्चों को देवी ऋचा मिश्रा के करकमलों से सम्मानित कराया गया।  रामकथा के दौरान श्रद्धालुजन पूर्ण भक्तिभाव से प्रभु आराधना में लीन हो गए।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch