गरियाबंद : जल संसाधन विभाग फिंगेश्वर शाखा वितरक के अन्तर्गत ग्राम रोबा पेण्ड्रा,भसेरा,पाली, फुलकर्रा,सिर्रीकला,पसौद ग्रामों के केनाल एवम माईनर जल संसाधन विभाग फिंगेश्वर के अधिकारियों द्वारा बिना मरम्मत किए ही राशि को कोरबा के ठेकदार को भुगतान किया। यह पुरा भ्रष्टाचार वित्तीय वर्ष 24 - 25 में यह कार्य को किया गया हैं। एक फर्म को 234466 रूपये और दूसरा फर्म 233156 रूपये राशि का भुगतान किया गया हैं।कुल राशि 467622 का भुगतान हुआ हैं।बिना कार्य किए ही 2300 बोरियों को मेंटेंस कार्य में लगाया गया बताया जा राह हैं।अधिकार जल संसाधन विभाग में इस तरह बिना कार्य किए ही विभाग के राशि में हेरा फेरी किया जा राह हैं। जल संसाधन विभाग को इसका संरक्षण प्राप्त हैं।यह सावल भी किसानों के जुबान में हैं।इस विभाग का खेल भेसरा माईनर 1 एवम 2 चैन क्रमांक 1380 से 1464 में 4.80 मीटर के हिसाब से 4 जगह टूटना बताया गया।1465 से 1470 में 3.60 मीटर के हिसाब से 5 जगह टूटना एवम 1471 से 1478 में 3 मीटर के हिसाब से 6 जगह टूटना बताया गया।भसेरा,फूलकर्रा,पेंड्रा माईनर में 4 और 4 दो जगह 4.80 वा 2.50 मीटर बताया गया हैं।इस तरह कागज में खेल कर कोरबा के ठेकेदार को 234466 रूपये का भुगतान किया गया।दूसरा माईनर सिर्रीकला 1 एवम 2 माईनर और पाली,पसौद में चैन 1479 से 1528 में 4.80 मीटर के हिसाब से 4 जगह टूटना,1529 से 1564 में 3.60 मीटर के हिसाब से 5 जगह टूटना,1565 से 1570 में 3 मीटर के हिसाब से 6 जगह टूटना बताया गया हैं।
पाली माईनर 4.50 मीटर के हिसाब से 4 जगह टूटना, पसौद माईनर 2.50 मीटर के हिसाब से 4 जगह टूटना बताया गया हैं।इस तरह कागज में खेल कर कोरबा के ठेकेदार को 233156 रूपये का भुगतान किया गया हैं।इस तरह जल संसाधन विभाग में पुरा खेल कर कागजों में राशि को कोरबा के ठेकेदार को भुगतान किया गया हैं।यह पुरा मामला सूचना के अधिकार के तहत जानकारी किसान याद राम साहू रोबा के निकालने के बाद खुलासा हुआ। वहीं किसान ने यह पुरा मामला में जांच कर दोषी अधिकारी के ऊपर कार्यवाही की मांग किया हैं।किसान याद साहू ने बताया कि नहर में जो घास जगा हैं साथ ही मिट्टी से पटा हैं। उसे भी सफाई नहीं कराया गया हैं। जिसके कारण पानी के बहाव में परेशानी हो रहीं हैं।वहीं हमारे क्षेत्र किसान कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नहरों से पानी उनके खेतों तक पहुंचाने की मांग की। वर्तमान में मंत्रियों के विभाग बटवारा में जल संसाधन विभाग मुख्यमंत्री साय के पास हैं।अब विभाग में इस तरह भ्रष्टाचार कई तरह के सवाल खड़े कर रहें हैं।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल को राजिम विधानसभा में नहरों के जाल बिछाने के लिए जाने जाते हैं।राजिम क्षेत्र के किसानों को खेतों में सिंचाई की सुविधा हो और किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी सिंचाई के लिए मिल सकें। जल संसाधन विभाग के अधिकारी नहरों की सफाई तो दूर मरम्मत कार्य के राशि को बिना काम के लिए निकाल कर लाखों का भ्रष्टाचार किया हैं।किसान जॉच की मांग कर रहें हैं।किसान याद राम साहू ग्राम रोबा ने मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग गरियाबंद पुलिस अधीक्षक से किया हैं। क्या कहते हैं अधिकारी वी वी मलैया,एसडीओ सिंचाई अनुविभाग फिंगेश्वर ने कहा कि किसानों ने जानकारी निकाली उनकी मांग पर स्थल निरीक्षण किसानों के साथ किया गया।मरम्मत कार्य मौके पर नहीं किए गए।माइनर नहरों में इतना क्षतिग्रस्त संभव भी नहीं है।जितना लंबाई क्षतिग्रस्त में बताया गया है।ऐसे में तो नहरों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।जांच के लिए डिविजन कार्यालय से मार्ग दर्शन मांगा गया है।जो अब तक अप्रपाप्त है।