June 07, 2026


बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

किरन्दुल।बीआईओएम किरन्दुल कॉम्पलेक्स परियोजना में दिनांक 05 जून शुक्रवार को विश्‍व पर्यावरण दिवस रहवासी कॉलोनी में स्थित चाचा नेहरु उघान में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रवीन्द्र नारायण ने सभी उपस्थित जनो को पर्यावरण शपथ दिलवा कर की। तत्पश्‍चात् पौधारोपण मुख्य अतिथि रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक /परियोजना प्रमुख,नमिता नारायण, अध्यक्षा, प्रेरणा महिला समिति, के.पी सिंह मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) एवं एस.के. कोचर महाप्रबंधक (खनन)/खान प्रबंधक,एम. सुब्रमण्यम, महाप्रबंधक (प्लांट),सेल्वा कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिक सेवाएं),के.एल. नागवेणी, उप.महाप्रबंधक (मानव संसाधन),एस. गुहा उप.महाप्रबंधक (वित्त) एल के प्रधान उप.महाप्रबंधक (सिविल),अवनीश शर्मा, उप. महाप्रबंधक (पर्यावरण),देवराल्लु अध्यक्ष (एस.के.एम.एस.),एके. सिंह सचिव, (एम.एम.डब्लू.यू), अन्य पदाधिकारीगण, प्रेरणा महिला समिति की सदस्यों एवं विभागाध्यक्षों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि रवीन्द्र नारायणअधिशासी निदेशक /परियोजना प्रमुख,नमिता नारायण अध्यक्षा, प्रेरणा महिला समिति द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को प्रदान किये गये।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशद वत्स, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) पर्यावरण,सौरभ कुमार, कनिष्ठ प्रबंधक (सिविल) एवं विभागीय सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवब्रत मंडल, वरिष्ठ प्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch