किरंदुल : छत्तीसगढ़ जेल नियमावली के नियम 815(1) के तहत जिला जेल दंतेवाड़ा में अशासकीय संदर्शकों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।इस संबंध में उप मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रस्तावित नामों की सूची संबंधित विभाग को प्रेषित की गई हैं।जिसमें
किरंदुल-बचेली क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जयदीप माकन को अशासकीय संदर्शक पद हेतु नियुक्ति दी गई हैं।जयदीप माकन लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों एवं जनसरोकारों से जुड़े रहे हैं,जिसके चलते उनके नाम को अशासकीय संदर्शक के लिए नामित किया गया हैं।