आरंग : आरंग सेन समाज की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें समाज के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से कैलाश ठाकुर को पुनः आरंग सेन समाज का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं आकाश सेन एवं राजेन्द्र सेन को उपाध्यक्ष, प्रवीण सेन को सचिव तथा गौरव सेन को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी प्रकार पप्पी ठाकुर एवं निहाल सेन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक सेन, सुरेश सेन, उमेश सेन, ओंकार सेन, अज्जू सेन एवं सतीश सेन का चयन किया गया। वहीं पुरुषोत्तम ठाकुर, प्रहलाद सेन, तरुण सेन एवं नरेश सेन को संरक्षक बनाया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति विश्वास जताने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा समाज के विकास, एकता और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।