July 02, 2025


बुधवार को मां दुर्गा की करें पूजा, बुध ग्रह होगा ठीक… कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे शत्रु

 इस समय आषाढ़ के गुप्त नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में बुधवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह का होता है, जो बुद्धि, ज्ञान, विद्या, व्यापार, रोजगार का कारक ग्रह है।

बुध के खराब होने से इन सभी चीजों में परेशानी आती है। साथ ही धन-संपत्ति और परिवार की सुख-शांति भी नहीं रहती है। इसलिए बुधवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से लाभ होता है। 

इसके अलावा मां दुर्गा की बुधवार के दिन पूजा करने से राहु-केतु की परेशानियों से राहत मिलती है। शत्रु भी परास्त होते हैं। साथ ही यह बुध ग्रह को शांत करने का भी एक तरीका है।

बुधवार को मां दुर्गा की पूजा के लाभ 

बुधवार को मां दुर्गा की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान और विद्या में वृद्धि होती है। मां दुर्गा को धन-संपत्ति की देवी भी माना जाता है। इसलिए बुधवार को उनकी पूजा से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और व्यापार में लाभ होता है। 

माता दुर्गा को परिवार की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। बुधवार को उनकी पूजा से परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाकर उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या नौ कन्याओं को हरा रुमाल बांटें। 

इस मंत्र का करें जाप 

भगवान गणेश के अलावा मां दुर्गा को दुर्वा घास चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। अपनी परेशानियों को माता के सामने कहकर "ओम दुर्ग दुर्गाय नमः" मंत्र का जाप करें। इससे लाभ मिलता है। 

नवरात्र के दौरान बुधवार का दिन होने पर पंचांग के अनुसार उस दिन देवी के जिस स्वरूप की पूजा की जाती है (जैसे षष्ठी को मां कात्यायनी या या सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि) उनकी पूजा करें।

कर सकते हैं ये अन्य उपाय  
  1. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 
  2. साबुत हरे मूंग का दान करें। 
  3. तुलसी का गिरा हुआ पत्ता धोकर खाएं।
  4. बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें। 
  5. बहन, बेटी और महिलाओं का अपमान न करें।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch