राजनांदगांव : अग्निवीरों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। जिले के सभी महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सभी विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, क्रीड़ा अधिकारी, आईटीआई, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला मिशन समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयकलगातार बैठक कर रहे है अग्निवीर थल सेना में पंजीयन के लिए 1418 इच्छुक युवाओं ने गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी जानकारी दी है ,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि अग्निवीर थल सेना पंजीयन के महाभियान में सभी युवा अधिक से अधिक पंजीयन करा सकते है अभिषेक सिंह ने कहा कि यदि कोई युवा राशि के अभाव में पंजीयन करने में असमर्थ हैं, तो वह अपने पंचायत से संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इसके साथ ही युवा अपने स्कूल, पंचायत में संपर्क ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हंै। पंजीयन के लिए चार स्थान तय किया गया है।
परीक्षा के दौरान युवा हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय फॉर्म भर सकेंगे। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा तथा नजदीकी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत आने पर जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। स्कूलों से एक शिक्षक को स्कूल अवधि में अग्निवीर थल सेना में भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को तकनीकी सहयोग ले सकते है सचिवों को पंजीयन के लिए युवाओं से संपर्क एवं चिन्हांकन कर स्कूलों तक लाने भी ला सकते है महाविद्यालय के प्राचार्यों से महाविद्यालय में परीक्षा के उपरांत युवाओं का पंजीयन भी करा सकते है , युवा भर्ती के लिए नजदीकी लोक सेवा केंद्र में न्यूनतम 30 रूपए शुल्क देकर पंजीयन करा सकते हैं।