सुकमा :ग्रम पंचायत बुडदी में बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़दी में बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल अधिकार, बाल संरक्षण एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिए कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी उपस्थितजनों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई तथा अपने गांव एवं समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी बच्चे के साथ होने वाली हिंसा, शोषण, बाल विवाह अथवा संकट की स्थिति में 1098 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अमित कुमार मरावी (केन्द्र समन्वयक) एवं श्री अमृत नाग (सुपरवाइजर) द्वारा जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में डमरू नाग – पूर्व जनपद सदस्य, श्रीमती सोनमती नाग – सरपंच, उपसरपंच एवं पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश पहुंचाना रहा कि **बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है, इसे रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।