November 09, 2026


किरंदुल के गजराज कैंप में धूमधाम से मनाया गया गौरा गौरी पूजा छत्तीसगढ़ी परंपरा की दिखी झलक

किरंदुल।छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक गौरा-गौरी पूजा किरंदुल के गजराज कैंप में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी समाज के महिला-पुरुषों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।मान्यता के अनुसार गौरा-गौरी भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप हैं।दीपावली की अगली रात को गौरा-गौरी विवाह की परंपरा छत्तीसगढ़ में सदियों से चली आ रही है।इस दिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना को लेकर पूजा-अर्चना करती हैं।

गजराज कैंप में सोमवार सुबह महिलाओं द्वारा गोबर से गौरा-गौरी की सुंदर प्रतिमाएं बनाई गईं। शाम होते ही पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए गौरा-गौरी की पूजा की।पूजा के बाद देर रात तक लोकनृत्य, करमा, ददरिया और सुवा गीतों का आयोजन हुआ, जिसमें पूरे कैंप के लोग झूमते नजर आए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पूजा छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा पर्व है। गौरा-गौरी पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह छत्तीसगढ़िया भाईचारे, एकता और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का माध्यम भी है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया समाज के प्रमुखों सहित गजराज कैंप के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूजा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch