राजनांदगांव :- कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के पवित्र प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ प्रवास पर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास का संस्कारधानी राजनांदगांव के ग्राम पेण्ड्री में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
यह स्वागत कार्यक्रम उत्तर मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गेमू कुंजाम एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैरी जोसफ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रघुबर दास का पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की। इस दौरान स्वागतकर्ताओं ने कहा कि रघुबर दास का राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके रघुबर दास का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके आगमन से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। इस अवसर पर पार्षद कुलेश्वर ध्रुव, शहर मंत्री संजय रात्रे, मंडल मोर्चा महामंत्री मनीष ध्रुव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष गौरव सिंह मार्को, खिलावन नेताम सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने रघुबर दास का स्वागत कर उनके प्रवास को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और उपस्थिति से यह आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण रहा।