तुमडीबोड :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे आज दिनांक 25/04/2026 को ग्राम माहुल झोपड़ी में अनावेदक द्वारा लोगों से अनावश्यक वाद विवाद कर शांती भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पृथक से धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय जिला राजनांदगांव पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, प्रधान आरक्षक लोकनाथ यादव आरक्षक दिगंबर सिदार की सराहनीय भूमिका रही।