April 28, 2026


खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्रवाई

खनिजों का अवैध परिवहन करने वाले 13 वाहनों पर 4 लाख 98 हजार रूपए की चलानी कार्रवाई एवं 4 वाहनों को जप्त कर किया गया नजदीकी थाने को सुपुर्द*

राजनांदगांव 22 अप्रैल 2026 : कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। माह अप्रैल 2026 में संभागीय परिवहन उडऩ दस्ता दुर्ग द्वारा दुर्ग एवं राजनंदगांव जिले में खनिज रेत, गिट्टी, मिट्टी, मुरूम का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान 17 खनिज परिवहन ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें 13 वाहनों पर 4 लाख 98 हजार रूपए की चलानी कार्रवाई कर राजस्व वसूली की गई एवं 4 वाहनों को जप्त कर नजदीकी थाने को सुपुर्द किया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त, निगरानी व कार्रवाई की जा रही है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch