January 18, 2024


लोन वर्राटू अभियान अंतर्गत 01 ईनामी सहित 03 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

दन्तेवाड़ा  : जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी,उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया,पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर मलांगेर एरिया कमेटी का प्रतिबंधित नक्सली संगठन में
कटेकल्याण एरिया कमेटी अन्तर्गत दो माओवादी सदस्य ग्राम डब्बा डीएकेएमएस अध्यक्ष,डीएकेएमएस उपाध्यक्ष एवं आमदई एरिया कमेटी के तोड़मा पंचायत मिलिशिया सदस्य ने दिनांक 17 जनवरी को डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये। आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी दन्तेवाड़ा एवं यूआईसी 195वी वाहिनी 4सीआरपीएफ का विषेष योगदान रहा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch