आरंग। रानी दुर्गावती वार्ड के आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई ,विद्या आरंभ का कार्यक्रम में शामिल हुए पार्षद खुशबू राकेश शर्मा ।आंगन बाड़ी केंद्र महामाया प्रथम में आज पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत केंद्र में अन्नप्राशन गोद भराई एवं विद्या आरंभ का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड पार्षद खुशबू राकेश शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया। अन्नप्राशन गोद भराई कार्यक्रम में गंगा यादव , अंजू यादव , रागनी का गोद भराई किया गया वही अन्नप्राशन देवास देवांगन , आदित्य यादव व विद्या आरंभ का प्रमाण पत्र दिया गया ये बच्चे आंगनबाड़ी से निकल कर स्कुल में प्रवेश करने वाले बच्चे है उन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किया गया उक्त कार्यक्रम में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सीमा साहू , सहायिका आशा सोनी , मितानिन दीदी खेमलता धीवर , परमेश्वरी यादव अन्य पालक गण कार्यक्रम में शामिल हुए।