लालबाग :- आरोपी के कब्जे से 18 पौवा शेरा देशी प्लेन शराब, 99 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, 26 पौवा सुपर शराग, 36 पौवा देशी प्लेन एवं 02 पौवा शेरा मसाला शराब कुल 145 पौवा शराब जुमला कीमती 11640/रूपये किया गया जप्त।
धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही ।
नाम आरोपी - पुरूषोत्तम साहू उर्फ परसू पिता भारत साहू उम्र 42 साल निवासी ग्राम कोटरासरार थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छ.ग.
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकित शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी सर के मार्ग दर्शन में थाना लालबाग द्वारा दिनांक 26/10/2026 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि पुरूषोतम साहू उर्फ परसू निवासी कोटरासरार द्वारा अपने जूता चप्पल की दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री करने की सुचना पर हमराह स्टाप एवं गवाहन के साथ आरोपी के दुकान में जाकर रेड कार्यवाही कर उसके कब्जे से 18 पौवा शेरा देशी प्लेन, 99 पौवा शोले देशी प्लेन, 26 पौवा सुपर, 36 पौवा देशी प्लेन एवं 02 पौवा शेरा मसाला शराब कुल 145 पौवा शराब जुमला मात्रा 26100 बल्क लीटर कीमती 11640/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी पुरूषोत्तम साहू उर्फ परसू को समक्ष गवाह के पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
उक्त कार्यवाही में निरी. सुरेश कुमार जांगडे, प्रशिक्षु उप निरी. कैन्हया लाल, प्र.आर. अनिल नेताम, प्र.आर. लोकेश गजभिये, आर. तामेश्वर वर्मा, आर. कमल किशोर यादव, आर. संतराम हठिले का कार्य सराहनीय रहा।