January 18, 2024


थाना कटेकल्याण ग्राम जारम में शराब बेचते 1 आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा  : पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन में अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर कार्रवाई करने के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है,जिसमें  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की  ग्राम जारम स्कूलपारा का श्यामनाथ नागेश पिता लखमू लाल नागेश उम्र 45 वर्ष अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हम राह स्टाफ एवं गवाहों के जाकर रेड कार्यवाही  की गई जिस पर श्यामनाथ नागेश के घर आंगन से 29 नग देसी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक मे 180 एमएल शराब भरा हुआ एवम 02 नग बीयर सिंबा कंपनी का प्रत्येक में 650 एमएल शराब भरा हुआ कुल मात्रा 6.520 बल्क लीटर शराब को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया , श्यामनाथ नागेश को शराब रखने एवं बेचने के संबंध में नोटिस दिया गया जो शराब रखने व बेचने के लिए कोई लाइसेंस नही होना बताने पर आरोपी श्यामनाथ नागेश के विरुद्ध थाना कटेकल्याण में अपराध क्रमांक 04/24  धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के  अंतर्गत अपराध  पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch