July 31, 2026


31: असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्यवाही

कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सुरगी :-  पुलिस अधीक्षक महोदया  अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अपराध की रोकथाम एवं कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 27.07.2026 को ग्राम कोटराभाठा के ग्रामीणों द्वारा पुलिस चौकी सुरगी में शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि ग्राम सुरगी निवासी कुलदीप साहू एवं नेमन साहू द्वारा ग्राम कोटराभाठा के सार्वजनिक स्थल पर युवाओं को एकत्रित कर ताश खेलने के लिए बैठाया जाता है तथा ग्रामीणों द्वारा मना करने पर वाद-विवाद किया जाता है, जिससे गांव का माहौल खराब होने एवं शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही है।

प्राप्त शिकायत पर पुलिस चौकी सुरगी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शिकायत का सत्यापन एवं संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि अनावेदकगण कुलदीप साहू एवं नेमन साहू द्वारा सार्वजनिक स्थल पर युवाओं को एकत्रित कर ताश खेलने के लिए बैठाया जाता है तथा ग्रामीणों द्वारा मना करने पर वाद-विवाद एवं झगड़ा कर मारपीट करने की धमकी दी जा रही थी। उक्त कृत्यों से क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना निर्मित हो रही थी।

उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए—

01. कुलदीप साहू, पिता राधेश्याम साहू, उम्र 24 वर्ष

02. नेमन साहू, पिता कार्तिक राम साहू, उम्र 24 वर्ष

दोनों निवासी सुरगी, पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर दोनों आरोपियों को जिला जेल, राजनांदगांव में निरुद्ध कराया गया।

पुलिस चौकी सुरगी द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch