राजनांदगांव :- पुलिस की रक्षा टीम द्वारा बिरला ओपन माइंड स्कूल, अनुपम नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
बच्चों को गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।
अनजान व्यक्तियों के साथ नहीं जाने तथा किसी भी अजनबी से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार नहीं करने की दी गई समझाइश।*
अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से डाउनलोड कराया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थी एवं शिक्षक सहित 50 से अधिक उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से संचालित रक्षा टीम द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2026 को बिरला ओपन माइंड स्कूल, अनुपम नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे, महिला आरक्षक कौशिल्या साहू एवं आरक्षक रेणु मेश्राम द्वारा विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा के उपाय, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ नहीं जाने, अजनबियों से किसी प्रकार की खाने-पीने की वस्तु स्वीकार नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान बच्चों एवं शिक्षकों को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर उसे डाउनलोड कराया गया तथा बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में यह ऐप उनकी सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी है।
कार्यक्रम में विद्यार्थी एवं शिक्षक सहित 50 से अधिक उपस्थित रहे।सभी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राजनांदगांव पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना की।