December 15, 2024


हेल्दी त्वचा और बालों के लिए विटामिन-ई से भरपूर 5 फूड्स

त्वचा को भरपूर मात्रा में विटामिन ई प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका आहार है. विटामिन ई फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता रखता है. ये त्वचा की समस्याओं जैसे रूखापन, सनबर्न और काले धब्बे को दूर करने में मदद करता है.

पालक - हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल सुबह का खाना बनाने के लिए किया जा सकता है. उबले और कटे हुए पालक को अंडे में डालकर ऑमलेट बनाएं. आप पालक की रैवियोली भी बना सकते हैं या अपने सैंडविच के अंदर भरने के लिए पालक और पनीर की अच्छी फिलिंग बना सकते हैं.

सूरजमुखी के बीज - ये छोटे बीज विटामिन ई सामग्री से भरपूर होते हैं. भुने हुए सूरजमुखी के बीज आपकी सुबह की चाय के साथ खाने के लिए एक बढ़िया नाश्ता बन सकते हैं. आप इन्हें अपने दलिया, पेनकेक्स और अन्य भोजन में भी शामिल कर सकते हैं.

एवोकैडो - आप अपनी ब्रेड के ऊपर अंडे और सब्जियों जैसे अन्य फूड्स के साथ एवोकैडो शामिल कर सकते हैं. एवोकैडो को मैश करके भी  टोस्ट बना सकते हैं. एवोकैडो नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
 
मूंगफली - आप पीनट बटर का इस्तेमाल सैंडविच के लिए कर सकते हैं. उपमा और पोहा में भी मूंगफली शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा शेक और स्मूदी में भी मूंगफली मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
 
बादाम - स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार 5 बादाम को रात भर भिगोकर रखें और सुबह छीलकर इनका सेवन करें. आप या तो अपनी बेड टी के साथ बादाम ले सकते हैं या इन्हें अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं.


Advertisement

Tranding News

Get In Touch