किरंदुल : आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) और टाइम्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एएम/एस इंडिया टाइम्स क्रिटिकल थिंकिंग चैंपियनशिप राउंड 1 के विजेताओं का सम्मान समारोह सोमवार मंगल भवन मिलेनियम पार्क फुटबॉल ग्राउंड किरंदुल में संपन्न हुआ।समारोह में अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा जिला जनपद अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी,जिला पंचायत सदस्य सोमारु कड़ती,कुआकोंडा जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी,नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी,सुमित भदोरिया,विजय सोढ़ी समस्त पार्षदगण एवं सरपंचगण उपस्थित रहें।शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर,खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदौरिया,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राठौर,खंड स्रोत समन्वयक रत्तू राणा एवं समस्त संकुल समन्वयक मौजूद रहें।
एएम/एनएस इंडिया प्रबंधन की ओर से डॉ. तेज प्रकाश,रामचंद्रन,सतीश राजगोपाल, राजू बालाजी,दीपक गुप्ता,रविंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर एएम/एनएस द्वारा 87 विद्यार्थी संकुल केंद्र टिकनपाल,चोलनार,किरंदुल ग्रामीण, कड़मपाल,किरंदुल शहर,हिरोली, गुमियापाल के स्कूलों के उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग,प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह चैम्पियनशिप बच्चों में NEP-2020 के तहत आलोचनात्मक चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का एक सशक्त मंच हैं।