September 10, 2026


खरसिया में पितृमोक्षार्थ गया श्रध्दाअंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 13 सितम्बर 2026 से

खरसिया: धर्मनगरी खरसिया की पवान धरा पर गर्ग परिवार बहु झोलरी वाले (ताराचंद शिवलाल गर्ग, टेकचंद बनवारीलाल गर्ग, नरसिंगदास खेमचंद गर्ग, जीतराम बैजनाथ गर्ग एवं समस्त गर्ग परिवार) द्वारा पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत 7 दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 13 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। कथा का आयोजन अजित सिंह नगर (कन्या भवन के पास) में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक होगा। कथा व्यास के रूप में श्रीधाम वृंदावन के विश्वविख्यात भागवत रत्न, परम श्रद्धेय आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी अपनी सुमधुर व सारगर्भित शैली में श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराएंगे।

वर्तमान समय में भागवत के संदेशों की सहज व्याख्या से श्रद्धालुओं को भक्ति के उच्च स्तर की होगी अनुभूति

श्रीमद्भागवत महापुराण को भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात वांग्मय स्वरूप माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष के समय भागवत कथा का आयोजन और श्रवण करने से पितरों की आत्मा को परम शांति व मोक्ष की प्राप्ति होती है। आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी की अनूठी संगीतमय विवेचना और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भागवत के संदेशों की सहज व्याख्या श्रद्धालुओं को भक्ति के उच्च स्तर की अनुभूति कराएगी।

सप्ताह परायण धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा

13 सितंबर (रविवार – प्रात: 10 बजे) श्री श्याम मंदिर (स्टेशन चौक) से गाजे-बाजे, ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ भव्य कलश एवं शोभायात्रा। 13 सितंबर (प्रथम दिवस) कलश स्थापना, श्रीमद्भागवत महात्म्य एवं मंगलाचरण। 14 सितंबर (द्वितीय दिवस) श्री कपिल भगवान चरित्र, कपिल गीता एवं भक्त ध्रुव चरित्र। 15 सितंबर (तृतीय दिवस) श्री जड़भरत कथा एवं भक्त प्रहलाद चरित्र। 16 सितंबर (चतुर्थ दिवस) बलि-वामन प्रसंग, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव। 17 सितंबर (पंचम दिवस) बाल कृष्ण लीलाएं, श्री गोवर्धन पूजा, झूला उत्सव एवं छप्पन भोग मनोरथ। 18 सितंबर (षष्ठम दिवस) महारास लीला, उद्धव संदेश, कंस वध एवं श्री रुक्मिणी विवाह। 19 सितंबर (सप्तम दिवस) श्री सुदामा चरित्र, व्यास पूजन, शुकदेव जी की विदाई, भव्य होली उत्सव व कथा विश्राम। 20 सितंबर (रविवार) हवन, पूर्णाहुति एवं श्रीमद्भगवद्गीता पाठ।

विशाल महाभंडारा एवं महाप्रसाद

कथा विश्राम के उपरांत, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से स्थान कन्या विवाह भवन, खरसिया में सर्व-समाज एवं भागवत प्रेमी भक्तों के लिए विशाल महाभंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। संपर्क सूत्र ?खरसिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कमल गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सुनील गर्ग, राकेश गर्ग, विमल गर्ग (बिल्लू), दुर्गा गर्ग, मयंक गर्ग (मोंटी) एवं समस्त गर्ग परिवार क्षेत्र के प्रत्येक घर में व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र देकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहा है। आयोजकों ने खरसिया नगर एवं आसपास के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस अलौकिक धर्म-गंगा में गोता लगाने और पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch