January 18, 2024


यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक में जा घुसी, 20 से अधिक लोग बुरी तरह घायल…

कोरबा : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ़्तार के चलते भीषण हादसे हो रहे हैं जिससे कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला कोरबा जिले से आया है। यहां तेज रफ़्तार यात्री बस हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में 20 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर 112 की टीम पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। यात्रियों को इलाज के लिया अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बांगो थाना अंतर्गत बिहार के सासाराम से चलकर कोरबा की ओर आ रही गुप्ता ट्रेवल्स की बस अनियांत्रित होकर केंदई हसदेव पुल के ऊपर खड़ी ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. जबकि 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाइवे एम्बुलेंस और 112 की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में बांगो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.


Advertisement

Tranding News

Get In Touch