January 21, 2024


नशा मुक्ति एवं नशीले पदार्थो की कार्यवाही के लिये अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस के पहल से नवा बिहान मिशन की शुरूआत


राजनांदगांव  : ‘नवा बिहान’’ अभियान के अंतर्गत युवाओं को कैरियर गाइडेंस, जन जागरूकता, खेलकूद, मार्शल ऑर्ट महिलाओं के सुरक्षा के लिये, अग्निवीर, आरक्षक भर्ती के लिये एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन शासन एवं प्रशासन के साथ मिलकर किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा मुक्ति हेतु पहल करते हुए ‘‘नवा बिहान’’ मिशन के अंर्तगत   3 किलो मीटर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। आला अधिकारियों  नागरिकों द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, नागरिकों व युवाओं तथा  पुलिस परिवार द्वारा बढ़-चढ़कर लगभग 500 लोगों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया , मैराथन के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।

नशा मुक्ति हेतु पहल करते हुए एसपी ने कहा ‘‘नवा बिहान’’ अभियान के अंतर्गत युवाओं को कैरियर गाइडेंस, जन जागरूकता, खेलकूद, मार्शल ऑर्ट महिलाओं के सुरक्षा के लिये, अग्निवीर, आरक्षक भर्ती के लिये एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन के साथ मिलकर किया जायेगा। सभी ने  प्रशंसा करते हुये इस मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग का अश्वासन दिया गया। मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित करते हुये सम्मानित किया गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch