April 19, 2026


तहसील साहू समाज बचेली द्वारा भव्य मिलन समारोह का किया गया आयोजन

बचेली।बचेली की तहसील साहू समाज द्वारा रविवार  भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में के.बनसोड़,थाना प्रभारी प्रहलाद साहू और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्ण राव मौजूद रहें।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव बीना साहू और जिला अध्यक्ष नेहरू साहू की उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य,भाषण और माता कर्मा की जीवनी पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।बच्चों के संदेशों और प्रतिभा को देखकर अतिथि भावुक हो उठे और उनकी जमकर सराहना की गई।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने माता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।विशेष अतिथि बीना साहू ने समाज में सुधार को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की,जिसमें धर्मांतरण से बचाव,आदर्श विवाह को बढ़ावा,प्री-वेडिंग शूट पर रोक तथा गरीब बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे शामिल रहें।

कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों,वरिष्ठ नागरिकों और समाज के प्रमुख सदस्यों का सम्मान भी किया गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch