June 17, 2025


वास्तु के अनुसार, घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, वरना छिन जाएगा सुख-चैन

 वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का प्लो बढ़ता है। लेकिन वहीं कुछ पेड़-पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आपको इस पेड़-पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिए, वरना आपके जीवन की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, कौन-से पेड़-पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए।

ये पौधे लगाने से बचें

कई लोग अपने घर में कैक्टस का पौधा लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि कांटेदार पौधों जैसे कैक्टस और बबूल आदि अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसके साथ ही बोनसाई को भी वास्तु की दृष्टि से घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता।

बढ़ सकती है नकारात्मकता

हिंदू धर्म में पीपल का पौधा पूजनीय माना गया है, लेकिन इसे घर में लगाना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि घर में इमली और मेहंदी का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इन पौधों से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है, जिससे घर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं।

आ सकती हैं मुसीबतें

साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि घर में कभी भी ऐसे पौधे नहीं लगाने चाहिए जिन्हें तोड़ने पर दूध जैसा पदार्थ निकलता हो जैसे आकंड़ा। इसके साथ ही पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, इसलिए इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि घर में कभी भी सूखे पौधे नहीं रखना चाहिए, वरना इससे आपको जीवन की समस्याओं में इजाफा हो सकता है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch