राजनांदगांव :- सबसे पहला ऑडिशन 10 मई, रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव समुदायिक भवन नंदई चौक में आयोजित हुआ, जिसमें कई बच्चों ने डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग जैसे ऑडिशन में भाग लिया। जिसका मुख्य रुप से रामू लाउत्रे जी का स्वागत किया गया????।
धरोहर छत्तीसगढ़
राजनांदगांव के बाद छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले जैसे महासमुंद, कुरुद, रायपुर, बिलासपुर, चिरमिरी तथा अन्य जगहों पर भी ऑडिशन रखे गए हैं। फिनाले में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जी रहेंगे।
इस शो को करने का उद्देश्य यह है कि अलग-अलग जगह जाकर जो भी छिपा हुआ टैलेंट है, उसे निकालकर धरोहर के मंच तक लाना और उनके सपनों को साकार करना, ताकि बच्चों को एक नया और सुनहरा प्लेटफॉर्म मिल सके।
राजनांदगांव में इस ऑडिशन को श्रीमती शीतल गुप्ता, जो खुद एक सीजी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, ने आयोजित कराया। साथ ही उनके साथ दिनेश देशमुख और उनकी पूरी टीम ने इस ऑडिशन को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर योगदान दिया।
धरोहर छत्तीसगढ़ का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति और कल्चर को बढ़ावा देना है।