राजनांदगांव :- राजनांदगांव के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के अध्यक्ष PMJF लायन अमित खण्डेलवाल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय कार्यों के लिए रीजन चेयरमेन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी को वर्ष 2025-26 का इंटरनेशनल एक्सीलेंट क्लब अवार्ड भी प्रदान किया गया। अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल के कार्यकाल की यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे पूरे राजनांदगांव का गौरव बढ़ा है।
रायपुर स्थित होटल बेबीलोन कैपिटल में आयोजित इंटरनेशनल लायंस क्लब के भव्य इंस्टॉलेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह तथा प्रथम कैबिनेट मीटिंग में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। कार्यक्रम में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए.पी. सिंह ने क्लब के अध्यक्ष PMJF लायन अमित खण्डेलवाल को इंटरनेशनल प्रेसिडेंशियल मैडल पहनाकर सम्मानित किया जो की पूरे 145 क्लब में सिर्फ़ अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल को यह मैडल का सम्मान प्राप्त हुआ है तथा उन्हें रीजन चेयरमेन पद की शपथ दिलाई। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि PMJF लायन ए पी सिंग,लायन विनोद लाड़िया ,कुलभूषण मित्तल,जे पी सिंग,जी एस होरा,राजू मनवानी,संगीता जटिया,प्रवीण वशिष्ठ,गवर्नर रिपुदमन सिंह पुसरी, विजय अग्रवाल पवन मलिक,अनिल अग्रवाल, यह सम्मान उन्हें वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक 33 नए सदस्यों को क्लब से जोड़ने तथा पूरे डिस्ट्रिक्ट में 105 सदस्यों के साथ सबसे बड़ा क्लब बनाने की उपलब्धि के लिए प्रदान किया गया। इसके साथ ही लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एक्सीलेंट क्लब अवार्ड 2025-26 से भी नवाजा गया। रीजन चेयरमेन के रूप में अमित खण्डेलवाल के नेतृत्व में 3 जोन चेयरपर्सन कार्य करेंगे तथा उनके अधीन 10 क्लब शामिल रहेंगे जिनमें भिलाई के 7 क्लब, राजनांदगांव के 2 क्लब और अहिवारा का 1 क्लब शामिल है। यह जिम्मेदारी उनके नेतृत्व कौशल और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण मानी जा रही है। इस अवसर पर पद्मश्री PDG लायन डॉ. पुखराज बाफना, लायन टीना खण्डेलवाल, डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयरपर्सन PMJF लायन राजकुमार शर्मा, लायन शोभा शर्मा, लायन राजेश जैन (राजू), क्लब अध्यक्ष लायन दीपक जैन (नवलखा), सचिव लायन अशोक पवार, जोन चेयरपर्सन लायन तरणदीप अरोरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। रीजन चेयरमेन बनने पर अध्यक्ष लायन दीपक जैन (नवलखा), लायन सचिव अशोक पवार, कोषाध्यक्ष लायन मुकेश शर्मा, लायन तरणदीप अरोरा, PMJF लायन बृजकिशोर सुरजन,पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना, उमेद कोठारी, संतोष लोहिया, माइक्रो चेयरपर्सन राजकुमार शर्मा, लायन कमल किशोर साहू, लायन मयंक शर्मा, लायन विजय कोटड़िया, लायन चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, लायन भावेश अग्रवाल, लायन नेहा गुप्ता, लायन श्यामचरण गुप्ता, लायन प्रकाश सांखला, राजेश जैन (राजू), लायन सुरेश शर्मा, सुदामा मोटलानी, रमेश गुप्ता, मुकेश चौबे, शोभा चौरसिया, कंचन चौबे सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्लब के संरक्षक लायन बलदेव सिंह भाटिया, लायन बहादुर अली, PMJF लायन बृजकिशोर सूरजन, लायन शारदा तिवारी, लायन सुशील पसारी, लायन अशोक चौधरी एवं लायन नंदकुमार अग्रवाल ने इस उपलब्धि को पूरे क्लब और राजनांदगांव के लिए गौरवपूर्ण बताया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि अध्यक्ष PMJF लायन अमित खण्डेलवाल के नेतृत्व में मिली यह सफलता पूरे लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी की टीम की मेहनत, सेवा भावना और संगठनात्मक एकजुटता का परिणाम है। एक्सीलेंट क्लब अवार्ड तथा रीजन चेयरमेन की जिम्मेदारी मिलना क्लब के इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हो गया है। इससे न केवल क्लब की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि पूरे राजनांदगांव का नाम भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।