October 30, 2026


तंत्र मत्र के बहाने से रकम दुगनी करने का झांसा देकर ठगी करना एवं पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले

आरोपीगणों को बोरतलाव पुलिस ने किया गिरफ्तार। मामले में दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। आरोपी तंत्र-मंत्र का झांसा देकर पैसे की बारिश करवाना और रकम दुगनी करने की बात कहकर करते थे ठगी। धारा 318(4),74, 75(2), 3(5) बीएनएस के तहत की गयी कार्यवाही । नाम आरोपी - (1) तन्ने खान पिता स्व0 अहमद खान उम्र 60 वर्ष निवासी बरनाराकला थाना बोरतलाव जिला राज (2) राधे लाल उइके पिता स्व0 मोदीराम उम्र 63 वर्ष निवासी बैगाटोला बोरतलाव जिला राजनांदगांव

बोरतलाव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के मार्ग दर्शन में थाना बोरतलाव के अपराध क्रमांक 78/2026 के आरोपीगणों के द्वारा पैसों की बारिश करने एवं रकम दुगनी करने के नाम पर ठगी करने के उद्देश्य से पीड़िता को ग्राम बैगाटोला थाना बोरतलाव आरोपी राधेलाल उईके ने अपने घर पर बुलाने पर पीड़िता अपने परिचितों के साथ पहुंची थी, जहां पर आरोपी के द्वारा ग्राम बरनाराकला के तन्ने खान को बुलवाया गया जहां तन्ने खान द्वारा पीड़िता को दूसरे कमरे में ले जाकर 10,000/रूपये को दुगुना करने के लिए अपने पास ले लिया और कहा कि अगर तुम पर देवी आती है, तभी रकम दुगने हो पायेगंे। देवी को लाने के लिए तुम्हे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना पड़ेगा कहकर पीड़िता का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा, जिस पर पीड़िता के द्वारा विरोध करने पर आरोपी तन्ने खान अपने साथी राधेलाल उईके के साथ घटना स्थल से फरार हो गया। पीड़िता के द्वारा थाना आकर घटना के संबंध में आवेदन पेश करने पर थाना बोरतलाव पुलिस के द्वारा उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पीड़िता से ठगी किये 10,000/रूपये को आरोपी से बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch