October 16, 2026


आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए 8.22 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव :- जिले में दैवीय विपत्तियों और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए गए हैं। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार, आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राहत मद के अंतर्गत सहायता अनुदान राशि स्वीकृत कर संबंधित तहसीलदारों को आबंटित कर दी गई है।

इस आपदा राहत पैकेज के तहत जिले की विभिन्न तहसीलों के प्रभावित परिवारों को कुल 8 लाख 22 हजार 448 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

तहसीलवार स्वीकृत सहायता राशि का विवरण

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न आपदाओं में हुए नुकसान के आधार पर स्वीकृत राशि का ब्योरा इस प्रकार है:

डोंगरगढ़ तहसील:

मकान आंशिक क्षति: अतिवृष्टि एवं अधिक वर्षा के कारण 4 मकानों को पहुँची आंशिक क्षति के लिए — 16,000 रुपए

पशुकोठा क्षति: अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से पशुकोठा क्षति के लिए — 6,000 रुपए

जनहानि (आग की दुर्घटना): आग से हुई जनहानि के मामले में प्रभावित आश्रित परिवार को — 4,00,000 रुपए

डोंगरगांव तहसील:

फसल क्षति: अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से हुई फसल क्षति के लिए — 2,448 रुपए

जनहानि (आकाशीय बिजली): आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि के मामले में प्रभावित आश्रित परिवार को — 4,00,000 रुपए

राजनांदगांव तहसील:

मकान आंशिक क्षति: अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 3 मकानों को हुई आंशिक क्षति के लिए — 12,000 रुपए

कलेक्टर द्वारा संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी स्वीकृत मामलों में औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभावितों एवं उनके पात्र आश्रितों के बैंक खातों में सहायता राशि का वितरण सुनिश्चित करें, ताकि आपदा पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch