July 08, 2025


खाना खाने से पहले या बाद में? क्या है फल खाने का सही समय, फिटनेस एक्सपर्ट से जानें सही जवाब

नई दिल्ली :  एक कहावत है- खाली पेट जल भरा पेट फल...मतलब खाली पेट पानी पिएं और भरे पेट फल खाएं। लेकिन क्या चिकित्सा विज्ञान इसे सही मानता है ? फल खाने का सही समय क्या है (Right Time to Eat Fruits), रात, सुबह या दिन ? खाने से पहले या खाने के बाद?

कुछ लोग रात को फल नहीं खाते हैं। कई लोग दोपहर के भोजन के बाद फल खाना पसंद करते हैं। क्या भोजन के बीच में फल खाना चाहिए या फल अकेले खाना चाहिए। इस तरह के सवालों से आप भी घरे रहते होंगे। दरअसल, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि कब फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

सात्विक भोजन में सुबह खाएं फल

सात्विक जीवनशैली में फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना गया है। आपके शरीर को रात भर आराम मिलता है तो सुबह उसे फौरन एनर्जी देने की जरूरत होती है। फल आसानी से पचने लायक होते हैं और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर भी। इसलिए आपको हमेशा अपनी दैनिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए ऊर्जा की जरूरत से ठीक पहले फल खाना चाहिए, ताकि पूरे दिन में फल हजम भी हो जाए।

इंटरनेट मीडिया के आधार पर फल खाने का समय निर्धारित ना करें। फलों में इतने न्यूट्रिशन, मिनरल, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन होते हैं कि उनके सेवन से आपके शरीर में किसी न किसी कमी की पूर्ति होती है। इसलिए जब समय मिले और पेट हल्का भरा हो तो आप फल खा सकते हैं।

फिटनेस एक्सपर्ट डिनाज वरवतवाला बताती हैं कि फल खाने का कोई निश्चित समय नहीं है। किसी भी समय जब आपका मन हो, तब आप फल खा सकते हैं। जैसे बड़े बुजुर्ग खाने के बाद फल खाया करते थे या कई लोग सुबह नाश्ते के बाद फल खाते थे और स्वस्थ भी रहते थे। अगर हम उनकी जीवनशैली फालो करें तो कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। भागती- दौड़ती इस जिंदगी में किसी के पास कुछ भी करने का निर्दिष्ट समय नहीं होता, इसलिए जब समय मिलता है, वे खा लेते हैं। मेरा सुझाव है कि फल खाने से आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए किसी नियम में बंधने की जरूरत नहीं है। आप अपने हिसाब से इनका सेवन कर सकते हैं।

रात में फल खाने के नियम

कुछ लोगों का मानना है कि अगर रात में फल खाते हैं तो नींद खराब होती है और पाचन प्रभावित होता है। वहीं, कुछ लोग रात को फल खाने को बिल्कुल ठीक बताते हैं । अगर आप रात में फल खाते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि सोने से कम से कम 3 घंटे पहले ही फल खा लें, ताकि वह समय पर हजम हो जाए। रात में आप कम कैलोरी वाले फल खा सकते हैं। जामुन, सेब, नाशपाती का चयन शानदार विकल्प हो सकता है। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि रात को फल खाने शुगर लेवल बढ़ जाता है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch