किरंदुल : माता भगवती विद्यालय / गायत्री आश्रम चोलनार में सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला,जहाँ आईसीएच किरंदुल के मैनेजर बेनी ने अपने समस्त आईसीएच परिवार सहित आश्रम पहुँचे और विधि-विधान से माँ गायत्री की पूजा-अर्चना कर सभी के परिवारों की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की, जिसके पश्चात आईसीएच परिवार द्वारा आश्रम के बच्चों को बड़े ही प्रेम और आत्मीयता के साथ दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वादिष्ट भोज परोसा गया,जिससे बच्चों के चेहरों पर अपार खुशी छा गई, इस गरिमामय कार्यक्रम में संस्था प्रमुख, समस्त शिक्षकगण और आईसीएच परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।